Showing posts with label #08 September 2020. Show all posts
Showing posts with label #08 September 2020. Show all posts

Monday, September 7, 2020

08 September 2020: पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल


ॐ श्रीगणेशाय नम: 
*आज का हिन्दू पंचांग* 
दिनांक: 08 सितंबर 2020


नई दिल्ली अनुसार
विक्रमी संवत्:     2077
शक सम्वत:       1941
मास:                 आश्विन
तिथि:                षष्ठी-- 24:03 तक
नक्षत्र:                भरणी-- 08:26 तक
करण:                गारा --
10:53 तक; वणिजा--24:03 तक
पक्ष:                   कृष्ण
वार:                   मंगलवार
योग:                  व्याघात --17:28 तक
सूर्योदय:             06:06
सूर्यास्त:             18:29
चंद्रमा:                मेष राशि में
राहुकाल:             दोपहर --15:25 − 16:58
शुभ मुहूर्त:          अभिजीत-- 11:55 − 12:44


























मेष 
व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जुए-सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। 

वृष 
कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। बनते कामों में विघ्न आ सकता है। धैर्य रखें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें। 

मिथुन 
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। प्रतिष्ठित जनों का मार्गदर्शन तथा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। 

कर्क 
आर्थिक नीति में परिवर्तन से तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कई दिनों से अटके कार्य अब पूरे होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

सिंह 
कोई बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रसन्नता रहेगी। 

कन्या 
पुरानी व्याधि उठ सकती है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें। 

तुला 
वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ की अधिकता स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। राजकीय कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर-बाहर जो रुके कार्य हैं, उनमें गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

वृश्चिक 
लेन-देन में सावधानी रखें। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। कष्ट, भय व तनाव का वातावरण बन सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा। 

धनु 
घर-बाहर मित्र व संबंधियों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। यात्रा सफल रहेगी। अच्छे व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अनावश्यक क्रोध करने से बचें। 

मकर 
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद हो सकता है। घर-बाहर सहयोग नहीं मिलेगा। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू के आरोप लग सकते हैं। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है, धैर्य रखें। 

कुंभ 
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। थोड़ी मेहनत से बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार तथा आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मीन 
पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा। मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। 


आपका दिन मंगलमय हो