Showing posts with label Shubh Muhurat. Show all posts
Showing posts with label Shubh Muhurat. Show all posts

Monday, August 10, 2020

11 अगस्त 2020 हिन्दू पंचांग (Panchang Rojana)

 ॐ श्रीगणेशाय नम: 

*आज का हिन्दू पंचांग* 
दिनांक: 11 अगस्त 2020



*नई दिल्ली अनुसार*

विक्रमी संवत्:              2077        

शक सम्वत:                1941        

मास:                           भाद्रपद   

तिथि:                          सप्तमी  -- 09:04 तक

नक्षत्र:                          भरणी      24:55 तक

करण :                         बावा -- 09:04 तक; बालवा  -- 22:10 तक

पक्ष:                             कृष्ण

वार:                             मंगलवार                

योग:                            गांदा        08:36 तक

सूर्योदय:                       05:53      

सूर्यास्त:                       18:57      

चंद्रमा:                          मेष राशि में            

राहुकाल:                      दोपहर   15:40 − 17:22

शुभ मुहूर्त:                    अभिजीत 11:57 − 12:53


*आज का राशिफल*



मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आप आज के दिन का भरपूर फायदा उठाएंगे। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसमें आसानी से सफलता मिल सकती है एवं आकस्मिक धन लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण किसी से गरमा-गर्मी भी हो सकती है शब्दो का सोच समझ कर प्रयोग करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। किसी की अनावश्यक खुशामद करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन का अधिकांश समय मित्र प्रियजनों के साथ धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यो में बितायेंगे। मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। सीमा से अधिक खर्च होने से आर्थिक समस्या भी खड़ी हो सकती है। दिखावे एवं फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर संसाधनों की कमी के कारण लाभ के अवसर सीमित रहेंगे। परिवार एवं संतान सुख मिलेगा। पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कार्यो में देरी एवं सेहत को लेकर आपको आज के दिन थोड़ा कष्ट सहना पड सकता है। क्रोध आने पर भी आंतरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा ना मिल पाने से आवश्यक कार्यो को टालना  पड़ेगा। शारीरिक अस्वस्थ्यता के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा प्रियजनों से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शारीरिक जाँच कराएं।

 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप बीते दिन की अपेक्षा परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। कई दिनों से मन में चल रही दुविधा का किसी परिजन की सहायता से निराकरण होने से दिल का बोझ हल्का होगा। आप अपने भाग्य के प्रताप से विरोधियो का मुँह बंद करेंगे। कार्य व्यवसाय में अचानक बदलाव आने से आश्चर्यचकित होंगे। मित्र परिवार से अधिक स्नेह मिलेगा। सेहत छोटी मोटी बातों को छोड़ सामान्य रहेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपको धर्म एवं समाज से काफी आशाएं रहेंगी। किसी काम के अटकने पर आध्यत्म अथवा समाज के वरिष्ठ लोगो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं कमा पाएंगे। विवाहोत्सुकों को विवाह के प्रस्ताव आगे के लिये टलेंगे। घर में थोड़ी बहुत नोकझोंक को छोड़ सुख शांति रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपमें उदासीनता अधिक रहेगी। कार्यो को लापरवाही से करने से नुक्सान हो सकता है जिस कारण आवेश बढेगा। कार्य करते समय मौन रहने का प्रयास करें मुश्किलों से बचे रहेंगे। किसी पुराने निर्णय के कारण मन में ग्लानि होगी। प्रेम प्रसंगों से भी सावधानी रखें धोखा हो सकता है। परिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। अतिआत्मविश्वास अधिक रहेगा इसलिये विवादों में ना पडे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी विपरीत फलों की प्राप्ति होने से अशान्त रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर खिंच-तान बनी रहेगी। मानसिक दुविधा एवं प्रतिकूल स्वास्थ्य के कारण उत्साहहीनता रहेगी। कार्यो में असफलता की खींज आज किसी प्रियजन पर उतर सकती है रिश्तों में समीपता बनाये रखने के लिए आज वाणी में मिठास रखें। निषेधात्मक कार्यो से दूर रहें प्रलोभन में ना आएं। सेहत में थोड़ी गड़बड़ होने की संभावना है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी अनुकूल रहने वाला है। आज उत्तम परिस्थितियों का समय से लाभ उठाये आलस में पड़कर कार्यो का नुकसान भी हो सकता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन मानसिक कष्ट कुछ समय के लिये बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर सटीक निर्णय लेने पर भी आय के साधन नही बन पाएंगे फिर भी आज जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परिजनों के साथ मामूली बात पर अनबन हो सकती है परंतु स्थिति नियंत्रण में रहेगी। 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन का पहला भाग ख़राब सेहत अथवा आलस्य की भेंट चढ़ेगा। किसी भी कार्य को करने का मन नही होने के कारण साहस नहीं जुटा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के गर्म रवैये से बच कर रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन व्यापार में आज भी अनिश्चितता बनी रहेगी। आस पड़ोसी एवं घर के सदस्यों पर आज विशेष नजर रखें। संध्या के समय दिन की अपेक्षा संतोषी नजर आएंगे।

 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। आज आपको किसी सहारे की तलाश रहेगी मध्यान तक इसके पूरे होने की संभावना है। घर से संचालित होने वाले कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी। फिर भी आज जमीन सम्बंधित कार्य ना ही करे तो बेहतर रहेगा। कला एवं साहित्य से जुड़े लोग आज नई रचनाओं का सृजन करेंगे। परिवार में शांति बनाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। सेहत अपनी ही किसी गलती से नरम हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी गलत निर्णय अथवा मार्गदर्शन की कमी के कारण घर एवं बाहर आलोचना के शिकार हो सकते है। किसी भी कार्य को करने से पहले दोनों पहलु को ध्यान में रख कर निर्णय लें। नए कार्यानुबंध को कुछ दिन के लिए टालें। प्रेम प्रसंगों में भावुकता बढ़ने से कार्य अथवा रिश्तों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। धन सम्बंधित परेशानियां संध्या के समय कुछ हद तक सुलझेंगी। सेहत नरम गरम रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव आने से आलस्य बढेगा। परन्तु कार्य व्यस्तता भी अधिक रहने से आलस्य को त्यागना ही पड़ेगा। परिस्थितिवश आज घर में अधिक समय बिताना पड़ेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक कार्यो में खर्च भी कर सकते है। कार्य क्षेत्र पर बहुत कम व्यवसाय रहेगा। उधार लेन-देन आज ना करें। 


Saturday, August 8, 2020

हिन्दू पंचांग (Panchang Rojana) 9 अगस्त 2020

 ॐ श्रीगणेशाय नम: 

*आज का हिन्दू पंचांग* 

दिनांक: 9 अगस्त 2020 


*नई दिल्ली अनुसार*

विक्रमी संवत्:        2077   

शक सम्वत:          1941   

मास:                     भाद्रपद

तिथि:                    षष्ठी  -- 30:40 तक

नक्षत्र :                   रेवती --  05:26 तक

करण :                  गारा-- 17:32 तक; वणिजा--30:40 तक

पक्ष:                      कृष्ण    

वार:                      रविवार            

योग:                     धृति     06:43 तक

सूर्योदय:                05:52 

सूर्यास्त:                19:03  

चंद्रमा:                   मीन राशि में   

राहुकाल:                शाम    17:24 − 19:03

शुभ मुहूर्त              अभिजीत       11:57 − 12:53



















मेष राशि 

आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ होगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें। सेहत का ख्याल रखें। 

वृष राशि 

आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। आपको जिद्द करने से बचना चाहिए। 

मिथुन राशि 

आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से बात होगी। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। 

सिंह राशि 

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें। संतान का सुख मिलेगा। 

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों में नई प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके लिए अतीत भूलकर आगे बढ़ने का है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। खर्चे थोड़े से ज्यादा हो सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। 

तुला राशि 

आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। 

वृश्चिक राशि 

आप के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। 

धनु राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है। 

मकर राशि 

आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है। 

कुंभ राशि 

आज आपका दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन रखें। 

मीन राशि 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।