Showing posts with label #10 September 2020. Show all posts
Showing posts with label #10 September 2020. Show all posts

Wednesday, September 9, 2020

10 September 2020: पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल

ॐ श्रीगणेशाय नम: 
*आज का हिन्दू पंचांग* 
दिनांक: 10 सितंबर 2020 

नई दिल्ली अनुसार
विक्रमी संवत्:         2077
शक सम्वत:           1941
मास:                     आश्विन
तिथि:                    अष्टमी --27:30 तक
नक्षत्र:                    रोहिणी --13:30 तक
करण:                    बालवा--14:50 तक; कौवाला--27:30 तक
पक्ष:                       कृष्ण
वार:                       गुरुवार
योग:                      वज्र--18:24 तक
सूर्योदय:                 06:05
सूर्यास्त:                 18:25
चंद्रमा:                   वृभ राशि में
राहुकाल:                दोपहर --13:47 − 15:20
शुभ मुहूर्त:             अभिजीत --11:50 − 12:40

आज के व्रत और पर्व
पितृ पक्ष का अष्टमी श्राद्ध,
जीवितपुत्रिका व्रत,
कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण,
अष्टमी रोहिणी, रोहिणी व्रत









मेष
घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। 

वृष 
नवीन वस्त्राभूषण के लिए व्यय होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य सहज ही होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्र व संबंधी से मेल बढ़ेगा। 

मिथुन 
अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते का बिगड़ सकते हैं। परिवार से सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में कमी होगी। 

कर्क 
यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। 

सिंह 
नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें। 

कन्या 
तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। देवदर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। घर-परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

तुला 
स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से बचें। बाहर जाने का मन बनेगा। थकान तथा चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। 

वृश्चिक 
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई ऐसा उपाय न करें जिससे कानूनी उलझन हो। 

धनु 
संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

मकर 
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भाग्य का साथ मिलेगा। दूर से अच्छी खबर मिलेगी। 

कुंभ 
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्य की संतुष्टि प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी। 

मीन 
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। मित्र व संबंधियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य का विस्तार हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें।