Showing posts with label #10 अगस्त 2020. Show all posts
Showing posts with label #10 अगस्त 2020. Show all posts

Monday, August 17, 2020

18 अगस्त 2020 हिन्दू पंचांग (Panchang Rojana)

ॐ श्रीगणेशाय नम: 
*आज का हिन्दू पंचांग* 
दिनांक: 18 अगस्त 2020


*नई दिल्ली अनुसार*
विक्रमी संवत्:      2077 
शक सम्वत:        1941 
मास:                   भाद्रपद  
तिथि:                  चतुर्दशी --10:34 तक
नक्षत्र:                  आश्लेषा-- 28:05 तक
करण:                  सकुना --10:34 तक; चतुष्पदा -- 21:26 तक
पक्ष:                     कृष्ण
वार:                     मंगलवार
योग:                    वरीघा-- 24:23 तक
सूर्योदय:               05:53
सूर्यास्त:               18:54
चंद्रमा:                  कर्क राशि में
राहुकाल:               दोपहर 15:36 − 17:17
शुभ मुहूर्त:            अभिजीत 11:56 − 12:52




















मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिए आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी परन्तु तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलाये भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी बौद्धिक क्षमता का उचित उपयोग करेंगे। उच्च निर्णय क्षमता से जहां संभावना नही होगी वहां से भी लाभ उठा सकेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी इससे आप अपना काम निकालने में तो सफल होंगे लेकिन व्यवहारिक सम्बन्धो में कमी आएगी। आज धन लाभ के लिए युक्तियों का सहारा लेकर ही सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपकी प्रशंसा तो करेंगे लेकिन सहायता करने से कतराएंगे। गृहस्थी के कार्यो में कंजूसी अथवा टालमटोल करने पर बहस हो सकती है। महिलाये आज कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगी फिर भी सीमित साधनों से प्रसन्न रहने में सफल होंगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप को प्रत्येक कार्य मे सहयोग की कमी नही रहेगी लेकिन फिर भी गलत मार्गदर्शन के कारण कार्य हानि अथवा विलम्ब हो सकता है। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी दोनो ही अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास करेंगे परन्तु लाभ पाने के लिए आज केवल अपने दिमाग से कार्य करें निश्चित सफल होंगे। आर्थिक लाभ देर-अबेर अवश्य होगा। आज आप सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी अनावश्यक खर्च करेंगे। महिलाये भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगी बीच मे किसी के टोकने से गुस्सा भी होंगी फिर भी परिवार के लिए हर प्रकार से सहयोगी ही रहेंगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख शांति दायक रहेगा। आज आप नए कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे महिलाये एवं बुजुर्ग आपके प्रेरणा स्त्रोत्र बनेंगे। नौकरी वालो से आज कार्यो को शीघ्रता से निपटाने के चक्कर में गलती हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ी दुविधा में रहेंगे लेकिन इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में आज जोखिम ना लें निवेश देखभाल कर ही करें हानि हो सकती है। महिलाये धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेंगी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। घर मे शांति स्थापित होगी। 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा उसी में संतोष कर लेंगे। मध्यान तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे इसके बाद का समय बेहतर रहेगा कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन दौड़ धूप तो रहेगी लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में आज निश्चिन्त होकर कार्य करें जोखिम लेने से ना डरें मध्यान तक की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दुगना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें अन्यथा समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमो की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपनी निर्धारित योजनाओ के सही दिशा में जाने से संतुष्ट रहेंगे। लेकिन नौकरी पेशा लोगो के लिये किसी कारण से दुविधा की स्थिति बनेगी। जिससे निकलने में काफी समय खराब होगा फिर भी परिणाम सुखदायक ही रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिये मध्यान तक का समय खाली जाएगा इसके बाद व्यवसाय में उछाल आने से दिन भर की कसर थोड़े समय मे ही पूरी कर लेंगे। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा के ऊपर खर्च करेंगे। महिलाये मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगी। संतानो की प्रगति को लेकर भी निचिंत रहेंगे। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा परन्तु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे बीच मे कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से कष्टदायी रहेगा। बनते कार्यो में बार-बार विघ्न आने से हताश रहेंगे। मन मे नकारात्मक विचार आने से अनैतिक कार्यो में भटक सकते है। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इसका उचित लाभ नही उठा पाएंगे। धन लाभ होते होते रुकेगा। संध्या के समय ही निर्वाहयोग्य साधन बन सकेंगे। परिवार में भाई-बंधुओ में वैर विरोध रहेगा। आपसी कलह से आज स्त्रियां भी नही बच पाएंगी घर मे फैली अशांति से दुखी रहेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नही लगेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज दिनचार्य की शुरुआत सुस्त रहेगी लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी। दूर स्थानों से संबंधित व्यवसायों से लाभ के साथ ही नए अनुबंद भी मिलेंगे। इसके विपरीत स्थानीय व्यवसाय आज मंदा ही रहेगा। व्यवसाय को प्रसिद्धि मिलने से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को आज किसी भी हाल में ले देकर पूर्ण करलें इसके बाद बाधाएं आने लगेगी। पारिवारिक स्थिति भी शांत बानी रहेगी स्त्रीवर्ग शांति से अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी लेकिन किसी की चुगली करने से बचें मान हानि हो सकती है।

Sunday, August 9, 2020

10 अगस्त 2020 हिन्दू पंचांग (Panchang Rojana)

ॐ श्रीगणेशाय नम: 
*आज का हिन्दू पंचांग* 
दिनांक: 10 अगस्त 2020 



*नई दिल्ली अनुसार*

विक्रमी संवत्:           2077
शक सम्वत:             1941
मास:                        भाद्रपद
तिथि:                       षष्ठी 06:44 तक
नक्षत्र:                       अश्विनी 22:02तक
करण:                      वणिजा-- 06:41 तक; विष्टि --19:54 तक
पक्ष:                         कृष्ण
वार:                         सोमवार
योग:                        शुला 07:36 तक
सूर्योदय:                   05:50
सूर्यास्त:                   19:02
चंद्रमा:                      मेष राशि में
राहुकाल :                सुबह 07:29 − 09:08
शुभ मुहूर्त:              अभिजीत 11:57 − 12:50

 *आज का राशिफल* 











मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपकी आशा के अनुकूल रहेगा लेकिन आज आप लाभ पाने के लिये गलत हथकंडे अपनाएंगे जिससे सामाजिक क्षेत्र पर आलोचना हो सकती है। पुराने कार्य से धन की आमद निश्चित रहेगी फिर भी ज्यादा पाने की लालसा में चैन से ना खुद बैठेंगे ना ही कार्य क्षेत्र पर अन्य सहयोगियों को बैठने देंगे। सहकर्मी मन ही मन आपको बुराभला कहेंगे पर आर्थिक रूप से मदद मिलने पर व्यवहार बदल जायेगा। व्यवसाय में नए प्रतिद्वन्दी उभरेंगे लेकिन आज आपका चाहकर भी अहित नही कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचें। घर मे किसी के ऊपर नाजायज दबाव डालने से कलह हो सकती है। नेत्र, हड्डी, मूत्र संबंधित समस्या होने की संभावना है।

 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन रुके कार्यो को पूर्ण करने में सहायता दिलाएगा। सफलता आज लगभग प्रत्येक कार्य मे निश्चित रहेगा लेकिन आपका ही मन सही कार्य को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकने से कुछ न कुछ कमी रह जायेगी। विदेशी वस्तुओ अथवा जन्म स्थान से दूर व्यवसाय से आकस्मिक लाभ की संभावना है। धन की आमद आज एक से अधिक मार्ग से होगी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। सुख सुविधा जुटाने के लिये सोचना नही पड़ेगा। सहकर्मियो से किसी बात को लेकर अनबन होगींलेकिं आपकी आवश्यकता पड़ने पर सुलह भी जल्दी हो जायेगी। धर्म कर्म में आज रुचि कम ही रहेगी टाने टोटको में कुछ समय देंगे लेकिन निष्ठा यहां भी नही रहेगी। घर के सदस्य छोटी मोटी बातो को छोड़ प्रसन्न ही रहेंगे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा आकस्मिक दुर्घटना के योग है सावधान रहें।

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपको घर और कारोबार में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। दिमाग मे व्यवसाय सम्बंधित उलझने दिन के आरंभ से ही लगी रहेंगी उपर से घरेलू कार्य का बोझ आने से दुविधा में रहेंगे घर के बुजुर्गों का सहयोग भी कम रहने से स्वयं को ही अधिकांश कार्य निपटाने पड़ेंगे। दोपहर बाद भागदौड़ से निजात मिलेगी लेकिन व्यावसायिक कारणों से व्यस्तता बढ़ेगी कार्य क्षेत्र का माहौल अकस्मात बदलने से थोड़ी असहजता होगी फिर भी सहयोगियों की मदद से इससे पर पा लेंगे धन की आमद टलते टलते संध्या के समय अचानक होगी। घर मे आज किसी के नाराज होने से वातावरण कुछ समय के लिये उदासीन बनेगा बात मानने पर सामान्य हो जाएगा संचित धन में कमी आएगी सेहत में भी कुछ न कुछ विकार रहेगा पर कार्य रुकने नही देंगे।

 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आशा के विपरीत रहेगा मौसम में बदलाव के कारण सेहत में दिन के शुरुआत से ही गिरावट आने लगेगी फिर भी व्यस्तता के कारण जबरदस्ती कार्य करेंगे जिससे दोपहर के समय अत्यधिक थकान बनेगी हाथ पैरों में शिथिलता आने से किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। आज अधिकांश कार्यो में किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा जिसे भी अपने कार्य सौपेंगे वह निष्ठा से नही करेगा सहकर्मी एवं नौकरों की गतिविधि पर शक भी होगा क्रोध आएगा लेकिन मजबूरी में प्रदर्शन नही करेंगे। घरेलू वातावरण किसी न किसी के रोगग्रस्त रहने से अस्त व्यस्त रहेगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे यात्रा की योजना टलने से मित्र परिजन मायूस होंगे। 

 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा दिनचर्या भी आज व्यवस्थित रहने का फायदा मिलेगा। दिन के आरंभ में कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन मध्यान से धीरे धीरे गति आने लगेगी एक बार सफ़लता का स्वाद चखने के बाद अधिक निष्ठा से कार्यो में तल्लीन हो जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर पर एकसाथ कई मार्ग से होने पर उत्साहित रहेंगे। जोखिम आज बेजीझक ले सकते है लाभ ही होगा। मध्यान बाद आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम मनोरंजन पर अधिक रहेगा जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ त्रुटि होने की संभावना है सतर्क होकर कार्य करें। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा किसी की जिद के आगे झुकना पड़ेगा। जोड़ो में तकलीफ हो सकती है।

 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा आज आप जहां से लाभ हो संभावना लगाएंगे वहां से आशा से अधिक ही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी कार्य क्षेत्र का वातावरण थोड़ा प्रतिस्पर्धात्मक रहेगा फिर भी आपके हिस्से का लाभ विपरीत परिस्थिति में भी आपके ही पास आएगा। व्यवसाय में निवेश करना पड़ेगा इसके परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेंगे कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियो की कमी खलेगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। घर मे वातावरण किसी की जिद के कारण उथल पुथल रहेगा टालने पर भी इसके पीछे अधिक खर्च करना पड़ेगा। सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी संध्या बाद कमर दर्द आलस्य थकान अधिक महसूस करेंगे।

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन हर प्रकार से शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय से में बुद्धि विद्या और संतान का सहयोग मिलने से कई दिनों से टल रही योजना को आगे बढ़ाएंगे। कार्य विस्तार और उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वभाव भी अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा मध्यान के बाद धन को लेकर किसी पर गरम हो सकते है फिर भी स्थिति आज आपके पकड़ में ही रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण नए शत्रु बनेंगे सन्तान भी आज शत्रु वृद्धि का कारण बन सकती है पर इन बातों का आपकी दिनचर्या पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। धन की आमद आवश्यकता से अधिक ही होगी। घर का वातावरण कुछ समय को छोड़ सामान्य रहेगा। पर्यटन की योजना बनेगी उत्तम वाहन भोजन सुख मिलेगा। आरोग्य में थोड़ी नरमी अनुभव करेंगे।

 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको घरेलू एवं सामाजिक क्षेत्र पर प्रतिकूल फल मिलने वाले है। दिन के आरंभ से ही आपका स्वभाव अत्यंत रूखा रहेगा लोगो की कमियां खोज खोज कर लड़ने के लिये तैयार रहेंगे घर के सदस्य भी पुरानी गलतियां गिना कर माहौल को अधिक अशांत बनाएंगे। मध्यान बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक धन लाभ होने से मन की कड़वाहट कम होगी लेकिन धन संबंधित विषयों को लेकर किसी न किसी से कलह भी हो सकती है। संध्या का समय व्यवसाय में वृद्धि करेगा लेकिन धन लाभ होने की जगह आश्वासन ही मिलेंगे। घर में भी वातावरण पहले से शांत बनेगा पर पूरी तरह शांत होने में समय लग सकता है। अनैतिक कार्यो से दूर रहे शारीरिक हानि के साथ मान भंग होने की संभावना है। मानसिक अशांति अन्य विकारों को जन्म देगी शान्त रहने का प्रयास करें।

 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन व्यावसायिक एवं आर्थिक विषयों में बीते कल की तुलना में अधिक बेहतर रहेगा। आज दिन के आरंभ से ही मन मे पर्यटन मनोरंजन का भूत सवार रहेगा लेकिन कार्य व्यस्तता भी अन्य दिन की तुलना में अधिक रहेगी फिर भी संध्या बाद सब कार्य छोड़ मनोकामना पूर्ति के लिये समय निकाल ही लेंगे। व्यवसाय से आज कम मेहनत और समय मे आशाजनक लाभ मिल जाएगा अन्य कार्यो में भी सहज सफलता मिलने से उत्साही रहेंगे आर्थिक रूप से दृढ़ता आएगी भविष्य के लिये संचय कर सकेंगे। आज घर के सदस्यों को प्रसन्न करने में पसीने छूटेंगे खर्च करने के बाद भी कोई न कोई नुक्स अवश्य निकालेंगे। सेहत में कुछ नरमी रहने पर भी दिनचर्या प्रभावित नही होने देंगे।

 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपने काम से कम रखेंगे फालतू की बातों में समय खराब करन पसंद नही करेंगे। दिन के पूर्वार्ध में कार्य व्यवसाय संबंधित योजना बनाएंगे लेकिन इनको अमल में नही ला सकेंगे एक बार अव्यवस्था पनपने पर सुधार करने की जगह जैसे तैसे कार्य निकालने पर जोर देंगे। मध्यान तक बिक्री कम रहने से धन संबंधित समस्या रहेगी लेकिन इसके बाद कही से आर्थिक लाभ होने पर राहत मिलेगी परन्तु धन तुरंत कही ना कही खर्च हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण धार्मिक रहेगा महिलाए आध्यात्म में डूबी रहेंगी व्रत उपवास के कारण सेहत भी शिथिल बनेगी। घर मे पूजा पाठ से वातावरण शांत बनेगा। लंबी यात्रा आज टाले चोरी अथवा अन्य कारणों से हानि हो सकती है।

 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपने मन की ही सुनेंगे और करेंगे। व्यवहारिकता रहेगी फिर भी अपने मे ही मगन रहेंगे किसी का कार्यो में दखल देना आपको भायेगा नही। कार्य व्यवसाय में आज बुद्धि और धन दोनो लगाने पर ही लाभ कमाया जा सकता है। सहकर्मी आपके अड़ियल व्यवहार से परेशान रहेंगे कहासुनी भी हो सकती है फिर भी आज संध्या के समय धन की प्राप्ति किसी पुराने साधन के द्वारा हो ही जाएगी। मन मे लंबी यात्रा के विचार बनेंगे लेकिन आज करना केवल खर्च बढ़ाना मात्र रहेगा इससे लाभ की आशा ना रखें। घर का वातावरण भी आज ढुलमुल रहेगा वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों के मन मे कड़वाहट आएगी। सेहत आज सामान्य रहेगी फिर भी लोहे के उपकरणों से सावधान रहें।

 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपको प्रतिकूल परिस्थितियो का सामना करना पड़ेगा मध्यान तक किसी विशेष कार्य से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका परिणाम निराशाजनक रहने से आगे काम करने का उत्साह नही रहेगा। धन को लेकर आज भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे लोग एक बार कोई वस्तु अथवा धन लेकर वापस करने में आनाकानी करेंगे इस वजह से आपका काम बीच मे रुकेगा साथ ही किसी के ताने भी सुनने को मिलेगें। कार्य व्यवसाय से जोड़ तोड़ कर लाभ तो होगा परन्तु आकस्मिक हानि सारे लाभ पर पानी फेर देगी। कार्य क्षेत्र से संबंधित मामले में माता अथवा किसी स्त्री वर्ग के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन इनका जिद्दी स्वभाव रहने से काम निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। जोड़ो में दर्द और कब्जी की शिकायत रह सकती है।