Showing posts with label 10 October 2020. Show all posts
Showing posts with label 10 October 2020. Show all posts

Friday, October 9, 2020

10 October 2020: पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल

श्रीगणेशाय नम: 
*आज का हिन्दू पंचांग* 
दिनांक: 10 अक्टूबर 2020
10 October 2020: पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल


विक्रमी संवत्:               2077 
शक सम्वत:                 1941 
मास:                            आश्विन अधिक 
तिथि:                           अष्टमी 18:12 तक
नक्षत्र:                           पुनर्वसु 25:12 तक
करण:                           कौवाला--18:12 तक; तैतिल --30:13 तक
पक्ष:                             कृष्ण पक्ष
वार:                             शनिवार
योग:                            शिव 24:12 तक
सूर्योदय:                       06:20 
सूर्यास्त:                       17:50
चंद्रमा:                          मिथुन राशि में
राहुकाल:                       सुबह 09:13 − 10:39 
शुभ मुहूर्त:                    अभिजीत 11:42 − 12:28
















मेष 
आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। 

वृषभ 
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी। 

मिथुन 
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। 

कर्क 
समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। 

सिंह 
आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकायेंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। 

कन्या 
आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें। 

तुला
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल-बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। 

वृश्चिक 
अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। 

धनु 
अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभदायक रहेगी। 

मकर 
नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। 

कुंभ 
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। 

मीन 
समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।