Tuesday, June 9, 2020

Panchang Rojana

*आज का हिन्दू पंचांग*

*दिनांक 10 जून 2020*

*दिन - *  बुधवार *
*नई दिल्ली अनुसार*

विक्रमी संवत्:      2077     
शक सम्वत:        1941
मास:                   आषाढ़   
ऋतु:                    ग्रीष्म
तिथि:                  पंचमी 20:09 तक
नक्षत्र:                  श्रावण  14:53 तक
करण:                  कौवाला 07:48 तक;  तैतिल 20:09 तक
पक्ष:                     कृष्ण
वार:                     बुधवार  
योग:                    इंद्र 10:28 तक
सूर्योदय:               05:26   
सूर्यास्त:               19:13   
चंद्रमा:                 मकर राशि में     
राहुकाल:             दोपहर  12:20 − 14:03 (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)

शुभ मुहूर्त:          अभिजीत           कोई नहीं


आज का राशिफल

मेष  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको आश्चर्यजनक फल प्राप्त होंगे जहाँ से उम्मीद नहीं होगी वहां से भी धन लाभ होगा। परन्तु लोभी प्रवृति के कारण घर एवं बाहर के लोग आंतरिक रूप से आपसे परेशान रह सकते है व्यवहारिक रूप से इसका प्रदर्शन नहीं करेंगे। आज पारिवारिक आवश्यकताओ को ध्यान में रख कर दिनचर्या सुनिश्चित करें। नौकरी पेशा जातक दिन के आरम्भ में कार्य बोझ कम रहने से थोड़ा राहत महसूस करेंगे परन्तु दोपहर के बाद आकस्मिक कार्य आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धन सम्बंधित कार्य अंत समय में टालने पड़ सकते है। घर के बुजुर्गो की दया दृष्टि आज भी बनी रहेगी लेकिन इनकी मनमानी से परेशानी भी होगी।

वृष  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप धन सम्बंधित मामलो को लेकर अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। अधिक कंजूसी करने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नहीं रख सकेंगे। धन को लेकर आज किसी से विवाद भी हो सकता है परन्तु संबंधो से ज्यादा धन को महत्त्व ना दे अन्यथा अकेले पड़ सकते है। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर भी विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्यो में थोड़े प्रयत्न के बाद सफलता मिल जायेगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकताओ की पूर्ति ना होने पर अशान्त बनेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी स्वार्थ से भाग लेंगे। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।

मिथुन  (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिस्थितियों में सुधार आने से अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। अपनी गलती मान लेने से लोगो का वैर-विरोध दूर होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे परन्तु धन सम्बंधित मामलो को लेकर परेशानी रहेगी धन की कमी के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में विघ्न आएंगे। आज आपको कोई भी उधार देने में असमर्थता दिखायेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण में पहले से सुधार आएगा लेकिन वर्तमान स्थिति के लिए सहायक नहीं बनेगा। घर के बुजुर्गो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं उचित मार्गदर्शन मिलेगा। संध्या के समय स्त्री सन्तान से शुभ समाचार राहत प्रदान करेंगे।

कर्क  (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके असंयमित व्यवहार के कारण आस-पास रहने वाले लोग नाराज हो सकते है। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशांन कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।

सिंह  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी योजनाओं को साकार रूप दे पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा फिर भी आज किसी को उधार देने से बचे वापसी में परेशानी होगी। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ रोमांचित करेगा। आलस्य भी रहने के कारण कार्य विलम्ब से शुरू एवं पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यो के पीछे धन खर्च होगा पारिवारिक आयवश्यक वस्तुओ पर भी खर्च रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा केवल आँखों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। घर में अविवाहितो के रिश्ते की बात चलेगी परन्तु पक्की होने में संदेह रहेगा। घरेलु शांति बनी रहेगी।

कन्या  (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में फंस सकते है। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने के चक्कर में असहजता रहेगी। परन्तु फिर भी धन लाभ निश्चित समय पर होने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। परिवार की महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य में पड़ेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप आज का दिन सुख शांति से व्यतीत करेंगे फिर भी छोटी-मोटी घटनाएं मन को दुखी कर सकती है। किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार के कारण क्रोध आयेगा इससे सावधान रहें अन्यथा अपना ही नुक्सान कर लेंगे। व्यवसाय में आमदनी तो होगी परन्तु उगाही करने में परेशानी रहेगी। सहकर्मियो से किसी बात पर वैमनस्य रह सकता है फिर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक जीवन आज पहले से भी बेहतर बनेगा। मित्र रिश्तेदारो के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी लेकिन कोई आपके व्यवहार से नाराज भी हो सकता है।

वृश्चिक  (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप धन प्राप्ति के लिए सभी प्रकार की जोड़-तोड़ वाली नीति अपनायेंगे फिर भी सफलता दूर तक नजर नहीं आएगी। पारिवारिक भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी की उधार चुकाने में भी असमर्थ रहने से बहस हो सकती है। सेहत भी असामान्य रहेगी परंतु कार्यो में व्यस्तता के कारण अनदेखी करेंगे जिसका परिणाम आगे ख़राब रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी नीरसता से भरा रहेगा स्त्री वर्ग से विचारो में मेल ना रहने के कारण अनबन रहेगी। संतान का व्यवहार भी आपके विपरीत रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से शुभ समाचार थोड़ी शान्ति देंगे।

धनु  (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज भी लाभदायक रहेगा परन्तु क्रोध को वश में रखना भी जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण शांत बना रहेगा।

मकर  (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको सोची गई योजनाओं में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कार्य सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज व्यवहार बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक तय सीमा से भी अधिक कार्य करेंगे उसके बाद भी आपके कार्यो की आलोचना ही होगी। कार्य क्षेत्र का गुस्सा घर पर निकालने के कारण आपसी तालमेल बिगाड़ेगा। धन लाभ मुश्किल से ही और अल्प मात्रा में होगा। धार्मिक स्थल पर किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। अधिक परिश्रम के कारण थकान रहेगी।

कुंभ  (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको व्यवसाय से लाभ दिलाएगा एक से अधिक कार्यो में निवेश करने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी परन्तु जल्दबाजी ना करें अन्यथा हानि भी हो सकती है। नए कार्य की रूप रेखा अवश्य बनाये पर आरम्भ करने के लिए थोड़ा और इन्तजार करें। धार्मिक कार्यो में रूचि लेंगे तंत्र-मंत्र के प्रयोग, ज्योतिष अथवा अन्य गूढ़ विषयो को जानने की लालसा बढ़ेगी। आज परिजनो से मन की कोई बात ना छुपाए अन्यथा आने वाले समय में इसकी ग्लानि होगी। संताने आपके अनुसार व्यवहार करेंगी। मानसिक शांति मिलेगी।

मीन  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन प्रातः काल से ही शारीरिक तंदुरुस्ती में गिरावट आएगी जिसके कारण कार्यो में मन नहीं लगा पाएंगे। स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहने से मामूली बातो पर अकारण ही झगड़ा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है व्यवहार में रूखापन रहने से लोग आपसे कटने लगेंगे। व्यापारी वर्ग व्यवसाय की बिक्री को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा बीच-बीच में मतभेद उभरने से सदस्यों में बोल-चाल बंद हो सकती है। धैर्य से समय व्यतीत करें धन की आमद न्यून रहेगी।

Monday, June 8, 2020

Panchang Rojana


*आज का हिन्दू पंचांग*

*दिनांक 09 जून 2020*

*दिन - * मंगलवार *
*नई दिल्ली अनुसार*

तिथि:                                             चतुर्थी                                          
नक्षत्र :                                           उत्तराषाढ़ा                                   
पक्ष:                                               कृष्ण                                             
वार:                                                मंगलवार                                       
योग:                                              ब्रह्मा                                           
सूर्योदय:                                         05:26                                            
सूर्यास्त:                                         19:13                                            
चंद्रमा:                                            मकर राशि में                                 
राहुकाल :                                        शाम  15:49:24 से 17:33:52 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)                                         
विक्रमी संवत्  :                               2077                                             
शक सम्वत:                                   1941                                             
मास:                                              आषाढ़                                           
शुभ मुहूर्त:                                      अभिजीत 11:52:35 से 12:48:19 तक

दिशा शूल:                   उत्तर

अशुभ मुहूर्त का समय:

दुष्टमुहूर्त:                      08:09:43 से 09:05:26 तक
कुलिक:                        13:44:02 से 14:39:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:              08:09:43 से 09:05:26 तक
यमघण्ट:                       10:01:09 से 10:56:52 तक
कंटक:                          06:18:17 से 07:14:00 तक
यमगण्ड:                        08:51:30 से 10:35:59 तक
गुलिक काल:                    12:20:27 से 14:04:55 तक  


आज का राशिफल 

मेष - अपनी कार्यक्षमता और बुद्धि द्वारा किसी भी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। परिवार में आपके निर्णय सर्वोपरि होंगे। लेखन और रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। दोस्तों के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। वाद-विवाद में न उलझें। तनाव में आकर लिया गया कोई भी गलत निर्णय आपकी कार्यक्षमता में कमीं ला सकता है। प्रेम संबंधों के बीच अहम का टकराव आ सकता है। व्यवसाय में कुछ नये आर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें व्यायाम करें तथा काम के बीच में समय-समय पर थोड़ा आरामलेतेरहें।


वृष - दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी आत्मा की आवाज को सुनना आपके लिए सही निर्णय होगा। क्योंकि आप स्वयं किसी भी कार्य को करने में समर्थ हैं। आपकी भाषाशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व का साथ आपके आगे बढ़ने के रास्ते सुनिश्चित कर रहा है। अति आत्म विश्वास आपके निर्णय गलत कर सकता है। सरकारी कार्यरत व्यक्ति थोड़ा सावधान रहें। व्यवसायिक लोगों को कुछ नये अनुबंध मिलेंगे और सहायता भी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थकान की वजह से अपने आप में ऊर्जा की कमीं महसूस करेंगे। 

मिथुन - आप जो भी योजना बना रहे हैं उन्हें गुप्त ही रखें। क्योंकि आपकी प्लानिंग का फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से आपको धन संबंधी कार्यों को करने में सुविधा होगी। सरकारी पेपर संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। कहीं पर पैसा भी फंस सकता है। किसी को उधार न दें। कोई भी कार्य करने से पहले एक बार दोबारा उस पर सोच विचार कर लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इस समय कार्य क्षेत्र में काम की कमीं के कारण कुछ टेंशन रहेगा। अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। आंखों में किसी प्रकार की जलन या विजन की दिक्कत हो सकती है। ठंडे पानी के छींटे दें और आंखों के व्यायाम करके मांसपेशियों का आराम दें। 

कर्क - आजकल आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं जो कि एक अच्छी आदत है। आपका सौम्य स्वभाव समाज के बीच सम्मान जनक इमेज बना रहा है। इस समय कहीं से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं अतः समय का भरपूर उपयोग करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि तनाव की वजह से एकाग्रता में कमीं आ रही है अपने रूके हुए पैसे निकालने में ध्यान लगायें वही फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की आवश्यकता है। तनाव की वजह से कंधों में दर्द और एसीडिटी की समस्या रहेगी जिसे व्यायाम द्वारा ठीक कर सकते हैं। 

सिंह - आपका अपने काम के प्रति समर्पण और ऊर्जायुक्त व्यवहार आपके लिए तरक्की के नये रास्ते बना रहा है। आप काम के प्रति बहुत अधिक ध्यान देने की वजह से परिवार और समाज से कटते जा रहे हैं अतः संबंधों में खटास न आने दें। भाइयों से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं इसलिए स्वभाव में नम्रता लायें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य खराब होने की वजह से आत्मबल की कमीं महसूस होगी। आपका एग्रेसिव स्वभाव आपके अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अनियमित खानपान की वजह से लिवर में कुछ दिक्कत हो सकती है। योगा, मैडिटेशन आदि आपको और अधिक ध्यान केन्द्रित करने में मदद करेंगे।


कन्या - यह समय अपने काम पर पूरा ध्यान देने का है। अपनी कोई प्लानंग को जाहिर न करें, गुप्त रखें। किसी पारिवारिक व्यक्ति से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा और उस पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी थोड़ी सी मेहनत के भी उचित परिणाम मिलेंगे। भाइयों से संबंध मधुर बनाकर रखें, मतभेद की आशंका है। जीवन साथी आपको भावनात्मक रूप से पूर्ण सहयोग देगा परन्तु आपका काम के प्रति अधिक ध्यान कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है। सरकारी कर्मचारियों की तरक्की के कुछ मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। सिर्फ अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने की जरूरत है। सिरदर्द और माइग्रेन जैसी दिक्कत महसूस होगी। 

तुला - पैतृक सम्पत्ति से जुड़े कुछ मामले हल होंग। आपकी माता का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से भी किसी ना किसी प्रकार की सहायता मिलेगी। किसी संतान को लेकर आपको कुछ तनाव भी रह सकता है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ही ले। जीवन साथी की सलाह और सहयोग आपकी काफी दिक्कतों को दूर करेगा। आज आप व्यवसायिक मामले घर पर ही निपटाने की कोशिश करेंगे।कोई भी काम करने से पहले उस पर पूर्ण विचार कर लें। पैरों में कुछ दर्द और सूजन जैसी समस्या रहेगी। 


वृश्चिक - इस समय आप आध्यात्मिकता में रूचि लेंगे। आपको कुछ पूर्वाभास भी होगा। प्रकृति आपको भविष्य के कुछ संकेत देगी। आपके अंदर बहुत क्षमताएं हैं बस जरूरत है उन्हें एक्टिवेट करने की। आपका परिवार के प्रति कठोर रवैया परिवार में कटुता उत्पन्न कर सकता है। किसी निकटस्थ स्थान की यात्रा के योग तो बनेंगे लेकिन स्थगित ही रखें तो अच्छा है। कोई पुरानी कटु बातें याद आने से थोड़ा मन व्यथित रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलेगी और नये अनुबंध भी मिलेंगे। किसी मित्र के द्वारा भी आपको फायदा हो सकता है। टांगो में दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन न हो। सूखी खांसी जैसी दिक्कत हो सकती है। 

धनु - आज आपको पूरा ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति पर है। कहीं से रूका हुआ धन वापस मिलेगा और घर के किसी बुजुर्ग के सहयोग से भी आपको फायदा होगा। खेल से जुड़े विद्यार्थियों को कोई शुभ अवसर मिलेंगे। आपके कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं। अतः पुनः विचार करके ही कोई काम करें। कुछ लोग गुप्त रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। अतः अपना जिद्दी स्वभाव छोड़कर अपने विचारों में लचीलापन लायें बहुत अधिक खर्च करने की वजह से आपका मन खिन्न रहेगा बेकार की तकरार होने के योग भी बन रहे हैं। बिजनस पार्टनर से या व्यवसायिक स्तर पर कुछ मतभेद होने की आशंका है अतः विपरीत परिस्थितियों या निर्णयों को टालें क्योंकि इसका नुकसान आपको आने वाले भविष्य तक रहेगा। किसी भी शारीरिक परेशानी को हल्के में न लें और तुरन्त अपना इलाज करें। 

मकर - शारीरिक कार्य की बजाय दिमागी काम अधिक करेंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा कोई भी प्लानिंग उचित रूप से कर पायेंगे। कभी-कभी बीच में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है आत्मबल बनाये रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी बच्चे को लेकर कोई चिन्ता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्म विश्वास को और संबल प्रदान करेगा। नौकरीपेशा लोग कुछ तनाव में रहेंगे। किसी प्रकार की इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द वगैराह रह सकता है और गैस की भी दिक्कत रहेगी। 


कुम्भ - काम के प्रति पूरा समर्पण और दोस्तों का पूरा सहयोग आपके अंदर जोश उत्पन्न कर रहा है। कुछ बाहरी सम्पर्क भी बढ़ेंगे जिनका आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रहेगा। पैसे को सोच समझकर खर्च करें अपव्यय होने की संभावना है। पार्टनर का परिवार में खुशनुमा माहौल बनाने में सहयोग रहेगा जिसकी वजह से आपके संबंध भी मधुर बनेंगे। कार्यरत जीवनसाथी को धन लाभ होने की भी संभावना है। मित्र का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम से आज दूरी रखें तो अच्छा है। 

मीन - आज अपने लाभ की योजनाएं पर अमल करें आपको फायदा होगा। किसी दोस्त के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वो आपको फायदा देकर जायेंगे। समय लाभ का है इसका भरपूर उपयोग करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बस थोडे अधिक दिमागी काम से थकान महसूस होगी जिसकी वजह से थोड़े नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।
  

Panchang Rojana

  *आज का हिन्दू पंचांग*

 *दिनांक 08 जून 2020*

 *दिन - सोमवार* 

*नई दिल्ली अनुसार*

 *विक्रम संवत - 2077*

 *शक संवत - 1942*

 *अयन - उत्तरायण*

 *ऋतु - ग्रीष्म*

 *मास - आषाढ़ *

 *पक्ष - कृष्ण* 

 *तिथि - तृतीया रात्रि 07:56 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

 *नक्षत्र - पूर्वाषाढा दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

 *योग - शुक्ल दोपहर 12:53 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

 *राहुकाल - सुबह 07:25 से सुबह 09:05 तक* 

 *सूर्योदय - 05:57*

 *सूर्यास्त - 19:18* 

 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


Panchang Rojana

 *आज का हिन्दू पंचांग*

 *दिनांक 07 जून 2020*

 *दिन - रविवार* 

*नई दिल्ली अनुसार*

 *विक्रम संवत - 2077 

 *शक संवत - 1942*

 *अयन - उत्तरायण*

 *ऋतु - ग्रीष्म*

 *मास - आषाढ़*

 *पक्ष - कृष्ण* 

 *तिथि - द्वितीया रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

 *नक्षत्र - मूल दोपहर 02:11 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

 *योग - शुभ दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात शुक्ल*

 *राहुकाल - शाम 05:27 से शाम 07:07 तक* 

 *सूर्योदय - 05:57*

 *सूर्यास्त - 19:17* 

 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


Panchang Rojana


*आज का हिन्दू पंचांग*
 *दिनांक 06 जून 2020*
 *दिन - *शनिवार*
 *नई  दिल्ली अनुसार*
 शक सम्वत-* 1942
विक्रम सम्वत-* 2077
प्रतिपदा:     कृष्ण पक्ष    आषाढ
तिथि :     प्रतिपदा  22:32:2 तक
पक्ष : कृष्ण
नक्षत्र:  ज्येष्ठा 15:11:18
योग:     साध्य 17:18:13
करण :    बालव 11:33:21
करण :    कौलव 22:32:20
वार :    शनिवार
माह :    आषाढ
चन्द्र राशि :     वृश्चिक  15:11:18
चन्द्र राशि :    धनु
सूर्य राशि:     वृषभ
रितु :     ग्रीष्म
आयन :     उत्तरायण
संवत्सर:     शार्वरी
संवत्सर (उत्तर) :     प्रमादी
विक्रम संवत :     2077
विक्रम संवत (कर्तक):     2076 
शाका संवत :    1942
सूर्योदय :     05:24:39
सूर्यास्त :    19:11:27
दिन काल  :    13:46:47
रात्री काल:1    0:13:08
चंद्रास्त:        05:43:51
चंद्रोदय :    19:55:40
लग्न:     वृषभ 21°37' , 51°37'
सूर्य नक्षत्र:     रोहिणी
चन्द्र नक्षत्र:     ज्येष्ठा